वक्त
वक्त ठहरता नहीं
पर यादों में सिमटता है
इतिहास के पन्नो में झलकता है
जिसने झेली है वक्त के ठहराव की उलझन
वही जाने वक्त का गुज़रना अच्छा है
खुशियाँ ता-उम्र संजो सकते हैं
आँसुओं पर, वक्त इलाज़ अच्छा है
दुआ करो रवानगी रहे
जिंदगी यूँ हीं बढ़ती रहे
सुहाने सपनो के लिये
आज की खुशियों के लिये
साथ वक्त के चलना अच्छा है।
रूचि शुक्ला






